छत्तीसगढ़

तीन विपत्तिग्रस्त परिवार को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर

तीन विपत्तिग्रस्त परिवार को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर

कवर्धा, 14 अक्टूबर 2020। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत तीन विपत्तिग्रस्त परिवारों को 12 लाख रूपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति प्रदान की है। इस प्रकरण के तहत विपत्तिग्रस्त परिवारों को चार-चार लाख रूपए दी जाएगी। इसके तहत कवर्धा तहसील के ग्राम दशरंगपुर निवासी कु. ललिता की तालाब में डूबने से मृत्यु होने पर विपत्तिग्रस्त श्री ओम प्रकाश को, ग्राम जरती निवासी श्री सतानंद वर्मा को सर्प काटने से मृत्यु होने पर विपत्तिग्रस्त श्रीमती पुष्पा (मृतक के पत्नी) को और सहसपुर लोहारा तहसील के ग्राम सहसपुर लोहारा निवासी श्री संजय गौरिया को नाले में डूबने से मृत्यु होने पर विपत्तिग्रस्त श्रीमती दशमत गौरिया (मृतक की माता) को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button