छत्तीसगढ़

होली पर्व पर नगर विधायक अमर अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं

होली पर्व पर नगर विधायक अमर अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट
नगर विधायक अमर अग्रवाल ने होली के पावन अवसर पर समस्त नगरवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व असत्य पर सत्य की विजय, बुराई पर अच्छाई की जीत और प्रेम व सौहार्द का प्रतीक है।

होली का यह रंगों भरा पर्व हमें समाज में भाईचारे और समरसता को बढ़ाने का संदेश देता है। पुराणों में भी इस पर्व की परंपरा आरंभ होने की कथाएं हैं, जिनमें होलिका दहन की कथा सबसे लोकप्रिय है। धर्मावलंबी आज भी इस कथा को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में याद करते हैं।

होलिका दहन एवं होली के पावन अवसर पर जारी अपने संदेश में श्री अग्रवाल ने प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह होली सभी के जीवन में खुशियों और समृद्धि के सुंदर रंग भरे। सारे कष्ट होलिका दहन की पावन अग्नि में जलकर राख हो जाएं।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे हानिकारक रासायनिक रंगों के बजाय प्राकृतिक और हर्बल रंगों का उपयोग करें, जिससे स्वास्थ्य और पर्यावरण को कोई हानि न पहुंचे।

श्री अग्रवाल ने कहा कि यह पर्व सामाजिक सौहार्द, प्रेम और मेलजोल बढ़ाने का अवसर देता है। भाजपा सरकार के सुशासन में प्रदेश चौतरफा विकास के रंगों से सराबोर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत की ओर अग्रसर है, वहीं प्रदेश सरकार की जनहितैषी नीतियों और विभिन्न योजनाओं से हर वर्ग को लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर सुरक्षित, खुशहाल और रंगों से भरी होली मनाएं और प्रेम व सद्भाव से इस पर्व को उत्साहपूर्वक मनाएं।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button