छत्तीसगढ़

जल जीवन मिशन अंतर्गत चलाये जा रहे महिला -जन जल जागरूकता अभियान

जल जीवन मिशन अंतर्गत चलाये जा रहे महिला -जन जल जागरूकता अभियान

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट
बिलासपुर/ जल जीवन मिशन अंतर्गत चलाये जा रहे महिला -जन जल जागरूकता अभियान अंतर्गत आज अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिलासपुर जिला के कोटा विकासखंड के ग्राम चपोरा एवं सिल्दहा में, विकासखंड तखतपुर के ग्राम भुण्डा एवं जोंकी में, विकासखंड बिल्हा के बन्नाकडीह में, विकासखंड मस्तूरी के ग्राम रिसदा एवं नवागांव में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसका विषय महिला शक्ति से जल शक्ति बनना रहा।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच, पंच, महिला समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य,गाँव के गणमान्य नागरिक के साथ आई ई सी समन्वयक आशिष सिंह ठाकुर, आई.एस. ए. तुलसी दास शिक्षा एवं विकास समिति, सजग प्रहरी विकास समिति, अरपा सोन, अभियान सोसायटी, पीपल डेवलपमेंट, पूर्ण प्रगति समाजिक संस्था के सदस्य शामिल हुये।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button