छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ संचालनलयिन (विभागाध्यक्ष) शासकीय कर्मचारी संघ

 

सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़ रायपुर- छत्तीसगढ़ संचालनलयिन (विभागाध्यक्ष) शासकीय कर्मचारी संघ, नवा रायपुर, अटल नगर द्वारा लगातार चतुर्थ वर्ष इंद्रावती भवन प्रतियोगिता का सफलता पूर्वक चौथा दिन सम्पन्न हुआ । डॉ जितेंद्र सिंह ठाकुर एवं नवीन अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता में 38 टीमों ने भाग लिया है।

प्रतियोगिता नॉक आउट पध्दति द्वारा खेला जा रहा है। मंगलवार को हुए तीन मैचों में परिवहन विभाग, विकास आयुक्त और रोजगार एवम प्रशिक्षण विभाग की टीम ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। क्रिकेट मैच देखने के लिए कर्मचारी अधिकारियों में जबरदस्त उत्साह है।

 

प्लेयर को मैन ऑफ द मैच और भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। आज के मैच में डी डी तिग्गा साहब, निज सचिव आदिम जाति विभाग विवेक मिश्रा, संयुक्त संचालक, कोष लेखा पेंशन, ने भारत सोनी, सौरभ टंडन एवम सुभाष सिदार को मैन ऑफ द मैच प्रदान किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सी एल शर्मा, रामसागर कोशले, नवीन अग्रवाल, आर के अटले, पी आर अहीर, टाकेश ठाकुर, जयंत यादव, राजेश वरकड़े, अल्पना दाऊ, शरद शरदार, पुरुषोत्तमदास पमनानी एवम अन्य पदाधिकारी सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button