छत्तीसगढ़

ट्रैक्टर पलटने से ड्राईवर की मौत एक घायल

कोंडागाँव । कोंडागाँव जिला के विकासखण्ड माकड़ी अंतर्गत आने वाले ग्राम बालोंड़ के कलीपारा मोड़ पर अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर पलट गया । जिससे मौके पर ही ड्राईवर की मौत हो गई। ड्राईवर का नाम मोटू नेताम 27 वर्ष रायगढ़ सुवागांव ओडिशा निवासी है। जो कि ट्रेक्टर के मालिक जगदीश नेताम के यहां ट्रेक्टर चलाने का काम करता था। आज सुबह ट्रेक्टर में पैरा भरकर ग्राम बोरण्ड पहुचाने गया था और वापसी के दौरान ही यह घटना घटित हो गयी है।

गाड़ी मालिक जगदीश नेताम ने बताया कि गाड़ी में ड्राईवर के साथ हेल्पर भी था जिसको थोड़ी सी चोट आई है जिसे उपचार के लिए ले भेजा गया है आस पास के लोगो ने बताया कि ड्राइवर रफ्तार में गाड़ी चला रहा था और सामने वाला चक्का अलग निकल जाने से ड्राईवर गाड़ी को संभाल नही पाया और गाड़ी सड़क किनारे ही पलट गई जिसमें दब कर ड्राइवर की मौत हो गई। पाथरी सरपंच समेत ग्रामीणों में इसकी सूचना पुलिस को दे दी है।

Related Articles

Back to top button