28 दिसम्बर क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष : इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। मित्रों का सहयोग मिलेगा और धन लाभ के भी योग बन रहें है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
वृष : इस राशि के जातकों को आज कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कर्ज भी लेना पड़ सकता है। अगर व्यापार करते हैं तो व्यापार पर ध्यान देने की जरूरत है नहीं तो घाटा उठाना पड़ सकता है।
मिथुन: इस राशि वालों को आज परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा और जीवनसाथी की सलाह लें।
कर्क: इस राशि के जातकों का समय धन लाभ वाला है। पैतृक सम्पत्ति मिलने के योग बन रहे हैं।
सिंह : इस राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। छोटे भाई-बहन से लाभ होगा। नौकरों से भी लाभ हो सकता है।
कन्या: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्च करने वाला है। उधार वाले परेशान कर सकते हैं। यात्रा करनी पड़ सकती है और प्राप्त धन कर्ज चुकाने में जा सकता है।
तुला: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। आज के दिन धन लाभ के योग है। मन प्रसन्न रहेगा और आज मौज मस्ती का दिन है।
वृश्चिक : इस राशि के जातकों को आज सरकारी कर्मचारी से धन लाभ का योग है। कार्य बनेगा लेकिन देर से।
धनु: इस राशि के जातकों का समय भाग्यवर्धक है। आज के दिन मंदिर जरूर जाएं। मंदिर जाने से अच्छी ऊर्जा का संचार होगा।
मकर: इस राशि के जातकों के लिए समय खर्च वाला है। यात्रा का योग बन रहा है। आज के दिन पैसे की कमी रहेगी।
कुंभ: इस राशि के जातकों को आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के भी योग है। पूजा पाठ से लाभ होगा।
मीन: इस राशि के जातकों को आज के दिन स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।बुखार आ सकता है। सर्दी से बचाव करें।
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/9993199117