Uncategorized

इन राशियों के लिए बेहद मंगलकारी रहेगा आज का दिन, बजरंगबली की कृपा से पूरे होंगे अटके हुए काम, हर क्षेत्र में मिलेगी तरक्की

4 February 2025 Horoscope। Photo Credit: IBC24 File Image

4 February 2025 Horoscope: हिंदू धर्म में हर दिन, तिथि, ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्तन, तीज-त्योहारों का खास महत्व होता है। इन सभी का शुभ और अशुभ प्रभाव 12 राशियों पर पड़ता है। ऐसे में बात करें आज 4 फरवरी दिन मंगलवार को चंद्रमा का संचार मंगल की राशि मेष में अश्विनी नक्षत्र से हो रहा है। इस गोचर में आज चंद्रमा से दूसरे भाव में गुरु की शुभ स्थिति होने से शुभ योग बन रहा है। इसके साथ ही आज दुरुधरा और मालव्य राजयोग भी बन रहा है, ऐसे में आज का दिन वृषभ, कर्क, तुला और मकर राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा।

Read more: मंगलवार के दिन किए इन उपायों से हमेशा बनी रहती है बजरंगबली की कृपा, हर परिस्थिति में देते हैं साथ

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले जातकों के लिए मंगलवार का दिन शुभ समाचार लेकर आया है। आज आपके कुछ नए लोगों से संपर्क बनेंगे। बिजनेस में आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा। आज का दिन मान प्रतिष्ठा की वृद्धि करने वाला रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए मंगलवार का दिन फलदायक साबित होगा। नौकरीपेशा जातकों को आज उनके वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से लाभ मिल सकता है। आज आप अपने कारोबार में किसी नई डील को फाइनल कर सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए मंगलवार का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। आपको आज वाणी में मधुरता बनाए रखने से फायदा होगा। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा।

मकर राशि

4 February 2025 Horoscope: मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहने वाला है।  जो लोग नौकरी बदलने के लिए प्रयास कर रहे हैं उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। आज आपको अचानक बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति भी हो सकती है।

Related Articles

Back to top button