छत्तीसगढ़

निकाय चुनाव में जीत के बाद, पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा की हुई बैठक

कोंडागाँव । नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को पछाड़ देने के बाद भाजपा आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजय हासिल करने के लिए तैयारी में जुट गई हैं।

कोंडागाँव के भाजपा कार्यालय अटल सदन में भाजपा कोंडागांव जिले के प्रभारी पूर्व मंत्री दयाल दास बघेल, सुश्री लता उसेंडी, मनोज जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा की उपस्थिति में नए उत्साह ओर जोश के साथ रणनीति तैयार करने पार्टी सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। दयाल दास बघेल जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विपक्ष में रहने के बाद भी जिस तरह नगरीय निकाय चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। उसी तरह पंचायत चुनाव में जीतने के लिए सभी को फिर से तैयारी करनी है। जिसमे कांग्रेस की वादाखिलाफी, धान खरीदी में गड़बड़ी, लोगो को गुमराह कर उनको शोषित करना, साथ ही कांग्रेस के द्वारा लोगो से मारपीट को मुद्दा बना कर चुनाव लड़ा जाएगा। इन सभी वजहों से जनता के मन मे कांग्रेस के प्रति नाराजगी है।

इस कार्यक्रम में मंचासीन प्रवीर सिंग बदेशा, सेवक राम नेताम, गोपाल दीक्षित, चंदन साहू, तरुण साना, प्रेम सिंग नाग के साथ साथ बैठक में जिले के सभी पदाधिकारी, सभी वर्तमान एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button