100 RS Coin India Launch Date: मोदी सरकार 6 फरवरी को जारी करेगी 100 रुपए का सिक्का, छपेगी जैन मुनि की तस्वीर, गजट नोटिफिकेशन जारी

इंदौर: 100 RS Coin India Launch Date जैन मुनि संत आचार्य विद्यासागर जी महाराज जी की प्रथम समाधि दिवस पर मोदी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसके बाद से पूरे जैन समाज में खुशी का माहौल है। दरसअल मोदी सरकार ने 100 रुपए का सिक्का जारी करने का फैसला किया है। सरकार की ओर से इस संबंध में गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।
100 RS Coin India Launch Date मोदी सरकार के इस फैसले का जैन समाज ने स्वागत करते हुए कहा है कि जैन समाज के लिए गौरव का क्षण बताया। यह सिक्का 6 फरवरी को आचार्यश्री के प्रथम समाधि स्मृति दिवस पर जारी किया जाएगा। यह पहली बार है जब किसी जैन संत के सम्मान में सरकार की ओर से इस तरह का विशेष सिक्का जारी किया जा रहा है।
यह विशेष सिक्का 44 मिलीमीटर व्यास का वृत्ताकार होगा, जिसमें मिश्र चतुर्धातु का प्रयोग किया जाएगा। इस मिश्र धातु में 50% चांदी, 40% तांबा, 5% निकल और 5% जस्ता शामिल होगा। सिक्के के अग्रभाग में अशोक स्तंभ का चिह्न होगा, जिसके नीचे ‘सत्यमेव जयते’ अंकित होगा। इसकी परिधि पर देवनागरी में ‘भारत’ और अंग्रेजी में ‘INDIA’ लिखा होगा। स्तंभ के नीचे ₹100 का अंकन होगा।
सिक्के के पृष्ठ भाग पर आचार्य विद्यासागर महाराज का चित्र होगा, जिसके बाईं ओर कमंडल और दाईं ओर पिच्छी का चित्रांकन किया जाएगा। ऊपरी परिधि पर देवनागरी और अंग्रेजी दोनों लिपियों में ‘संत शिरोमणि दिगंबर जैनाचार्य विद्यासागर महामुनिराज’ का लेख होगा।
100 RS Coin by dilliwar.deepak on Scribd