Uncategorized

MP News: ‘भाजपा कार्यकर्ता ने विधवा महिला की जमीन पर किया कब्जा’.. कांग्रेस ने प्रशासन से की शिकायत, एक्स पर वीडियो जारी कर कही ये बात

भोपालः मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर भोपाल की नरेला विधानसभा में गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस का आरोप है कि विधानसभा में 90 वर्ष की बुजुर्ग विधवा महिला का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीना मुहाल कर दिया है। भाजपाइयों ने महिला के पट्टे की झुग्गी पर कब्जा कर लिया और उस पर दुकान बनाकर किराया वसूलने लगे! मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने इसकी शिकायत प्रशासन से की है।

Read More : Prayagraj Mahakumbh 2025 Live Updates : पीएम मोदी ने प्रयागराज महाकुंभ में हुए हादसे पर जताया दुख, कहा- ‘कई पुण्य आत्माओं को खोना पड़ा’ 

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में नेता अधिकारी से शिकायक करते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस ने एक्स पर लिखा है कि भाजपा की सदस्यता यानी गुंडागर्दी का लाइसेंस !! भोपाल की नरेला विधानसभा में 90 वर्ष की बुजुर्ग विधवा महिला का भाजपा के गुंडों ने जीना मुहाल कर दिया है! गुंडों ने महिला के पट्टे की झुग्गी पर कब्जा कर लिया और उस पर दुकान बनाकर किराया वसूलने लगे! भाजपा राज में गरीब परेशान है और गुंडे मौज में !!

 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button