छत्तीसगढ़

हाथरस दुष्कर्म कांड के विरोध में जनता कांग्रेस जोगी कवर्धा ने जताया आक्रोश, रखा मौन।


कवर्धा। युवा जनता कांग्रेस कवर्धा हाथरस में मनीषा वाल्मीकि के साथ जो घटना घटित हुई है उस विषय मे युवा जनता कांग्रेस के सदस्यों द्वारा पीड़िता मनीषा वाल्मीकि को मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।और शहर अध्यक्ष हिमांशु महोबे ने हाथरस बलात्कार घटना की निंदा करते हुए कहा कि उत्तरप्रदेश सरकार को भगवान सद्बुद्धि दे। जिस तरह से हमारी बहन मनीषा वाल्मीकि के शव को चोरीछिपे जला दिया गया उ.प्र के डीएम को बर्खास्त करें और मनीषा को न्याय दे बलात्कारियों को फाँसी देने की मांग की।
युवा जनता कांग्रेस कवर्धा के सदस्यों में काफी आक्रोश देखा गया उत्तरप्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ व पुलिस प्रशासन का मुर्दाबाद के नारों से विरोध किया गया। साथ ही विधानसभा उपाध्यक्ष आफताब राजा ने कहा कि जिस तरीके से दरिंदो ने बहन मनीषा के साथ दुष्कर्म कर उसका गला दबाया,जीभ काटी,कमर की हड्डियां तोड़ दी गयी हमारी बहन आई.सी.यु में मौत और जिंदगी के बीच संघर्ष करते हुए सफदरजंग अस्पताल में अंतिम सांस ली यह घटना पूरे भारत देश को शर्मसार कर देने वाली है आज हमारी माँ-बहने अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है उत्तरप्रदेश की निक्कमी सरकार से मैं यह मांग करता हूं कि सर्वप्रथम उ.प्र हाथरस के न्यायाधीश व पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों को जल्द बर्खास्त करें पूरे युवा संगठन शहर जोगी की यही मांग है की पीड़िता मनीषा वाल्मीकि को 21दिन के भीतर न्याय दे बलात्कारियों को फांसी ही दे और पीड़िता के परिवार जनों को 50 लाख का आर्थिक मदद तुरंत की जाए।

Related Articles

Back to top button