Uncategorized

Happy Republic Day 2025 Wishes and Quotes : ‘आज सलाम है उन वीरों को..’ देश में 76वें गणतंत्र दिवस की धूम, अपने दोस्तों को भेजें ये संदेश और शुभकामनाएं | 26 January Best Wishes, Quotes, Greeting Messages

Happy Republic Day Wishes and Quotes | Source : AI Meta

नई दिल्ली। Happy Republic Day Wishes and Quotes : आज पूरे देश में गणतंत्र दिवस की धूम हैं। गणतंत्र दिवस भारत गणराज्य का एक राष्ट्रीय पर्व है जो प्रति वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। इस वर्ष 2025 में भारत का 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इंडोनेशियन राष्ट्रपति प्रभावों सुवियंतो 2025 के मुख्य अतिथि हैं। एक स्वतन्त्र गणराज्य बनने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा इसे अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। इसे लागू करने के 26 जनवरी की तिथि को इसलिए चुना गया था क्योंकि 1930 में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत को पूर्ण स्वराज घोषित किया था।

read more : Rashifal Sunday 26 January 2025 : खुशियों से भर जाएगा दांपत्य जीवन.. नौकरी और व्यापार में तरक्की का योग, आज इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सूर्यदेव 

देश के गौरवपूर्ण इतिहास के प्रतीक राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और कच्छ से लेकर कोहिमा तक पूरे देश में खूब हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। ऐसे में इस महापर्व के उल्लास को और बढ़ाने और गणतंत्र दिवस के जोश को दोगुना करने के लिए यहां हम आपके लिए कुछ बेहद खास बधाई संदेश लेकर आए हैं।

Happy Republic Day Wishes and Quotes

चलो फिर से आज वो नजारा याद कर लें,
शहीदों के दिल में थी जो ज्वाला वो याद कर लें,
जिसमें बहकर आजादी पहुंची थी किनारे पर,
चलो आज देशभक्तों के खून की वो धारा याद कर लें।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं..

ना जियो धर्म के नाम पर
ना मरो धर्म के नाम पर
इंसानियत ही है धर्म वतन का
बस जियो वतन के नाम पर
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं..

ऐ मेरे वतन के लोगों तुम खूब लगा लो नारा
ये शुभ दिन है हम सब का लहरा लो तिरंगा प्यारा
पर मत भूलो सीमा पर वीरों ने है प्राण गंवाए
कुछ याद उन्हें भी कर लो जो लौट के घर न आये…
76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं..

भारत के गणतंत्र का, सारे जग में मान,
दशकों से खिल रही, उसकी अद्भुत शान,
सब धर्मो को देकर मान रचा गया इतिहास का,
इसलिए हर देशवासी को इसमें है विश्वास।
Happy Republic Day 2025

Happy Republic Day Wishes and Quotes

इतनी सी बात हवाओं को बताये रखना,
रौशनी होगी, चिरागों को जलाये रखना
लहू देकर जिसकी हिफाजत की हमने,
उस तिरंगे को आंखों में बसाये रखना।
आपको और आपके परिवार को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

देश के संविधान को सलाम,
स्वतंत्रता संग्रामियों को सलाम;
उनकी कुर्बानियों से है आजादी का भव्य हर कदम,
उनके संघर्षों का हर एक पल हमारा अभिमान।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

देश की मिट्टी में बसी है जान,
इस धरती से जिंदा है हर एक अरमान।
तिरंगे की हर लहर में बहता है प्यार,
हमारा हर कदम, उसका ही तो इशारा है यार।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

आसमां से उंची हम अपनी उड़ान लिए फिरते है,
वक्त क्या आजमाएगा हमारे जोश और जूनून को,
हम तो मुठ्ठी में अपनी जान लिए फिरते हैं..!
कतरा कतरा दे दूंगा अपने वतन के लिए,
रात और दिन बॉर्डर पर पहरा दूंगा अपने वतन के लिए,
ये कुर्बानी है मेरी मेरे देश के लिए जरुरत आने पर,
अपनी जान भी दूंगा अपने वतन के लिए।
Happy Republic Day 2025

Happy Republic Day Wishes and Quotes

वतन हमारा ऐसा कोई न छोड़ पाए,
रिश्ता हमारा ऐसा कोई न तोड़ पाए,
दिल एक है एक है जान हमारी,
हिंदुस्तान हमारा है हम इसकी शान है।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

ना जुबान से, ना निगाहों से,
ना दिमाग से, ना रंगों से,
ना ग्रीटिंग से, ना गिफ्ट से,
आपको 26 जनवरी मुबारक।

आपको गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लें
इस दिन को गर्व और प्रेरणा के साथ मनाएं
जय हिंद!

दिल से निकलेगी न मर कर भी वतन की उल्फ़त,
मेरी मिट्टी से भी ख़ुशबू-ए-वफ़ा आएगी
गणतंत्र दिवस 2025 की हार्दिक शुभकामनायें

नई सुबह है नया सवेरा
झूम रहा है भारत मेरा
बढ़ता जाए देश का मान
कम ना हो तिरंगे की शान
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Republic Day Wishes and Quotes

नई सुबह है नया सवेरा,
झूम रहा है भारत मेरा,
बढ़ता जाए देश का मान,
कम ना हो तिरंगे की शान,
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

आज सलाम है उन वीरों को,
जिनके कारण ये दिन आता है,
वो मां भी खुशनसीब होती है,
बलिदान जिसके बच्चों का देश के काम आता है।
।।गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।।

Related Articles

Back to top button