Uncategorized

हाई स्कूल सासाहोली में चोरी व तोड़ फोड़ हुई

सबका संदेस न्यूज छत्तीसगढ़ तिल्दा नेवरा- शासकीय हाई स्कूल सासाहोली में चोरी व तोड़ फोड़ हुई है। शरारती तत्वों के लोगों ने स्कूल के मेन गेट का ताला तोड़ कर अंदर घुस कर 10 जनवरी रात को स्कूल के बाथरूम व नल वगैरह व स्कूल के लाइट को बुरी तरह से नुकसान पहुंचाया है। स्कूल प्राचार्य ने पुलिस को जानकारी दी थी। पुलिस मौके पर आकर जांच की और बाथरूम का लोहे का पाइप नल वगैरह गायब होना बताया गया है। वहीं लोगों ने बताया कि आसपास कुछ शराबी लोग शाम होते बैठे होते हैं। स्कूल में रात में कोई चौकीदार नहीं रहता है तो कोई शराबी जैसे नशे में ताला तोड़ा होगा।

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-942556911/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button