Uncategorized

पति से हुई कहासुनी, महिला ने की खुदकुशी

सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़ तिल्दा-नेवर- ग्राम घुलघुल में एक महिला प्रीति साहू ने पति से मामूली विवाद के बाद खुदकुशी कर ली। महिला के तीन छोटे छोटे बच्चे हैं। जानकारी के अनुसार घटना सुबह 11 बजे की है। उस समय सभी बच्चे स्कूल गए थे। पति और पत्नी एक साथ ही काम करते थे। कुछ महीनों से महिला काम पर नहीं जा रही थी। दो दिन पहले ही पत्नी ने अपने पति से बच्चों के कपड़े स्वेटर वगैरह लेने को कही थी जिसे पति आजकल करते हुए टालते रहे। पति ने बुधवार को बाजार से लेने की बात कही थी। उसी बात में विवाद हुआ और पति नहाने चले गए। महिला का ससुर घर के बाहर नेवरा तिल्दा काम में गया था। महिला ने घर में गाय कोठा के अंदर से दरवाजा लगा कर अपने ऊपर मिट्टी तेल डालकर जला लिया। असपास के लोगों को तब पता चला जब महिला 95 प्रतिशत जल चुकी थी और वहीं उसकी मौत हो गई। लोगों ने पुलिस को फोन से सूचना दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की व लाश को पोस्टमार्टम के लिए तिल्दा लाया। जांच के लिए रायपुर की फोरेंसिक टीम आई थी। जिसकी रिपोर्ट नहीं आई है।

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button