छत्तीसगढ़

इस वार्ड में फिर होगा मतदान, दोबारा पार्षद चुनेंगे मतदाता

रायपुर सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-नगर निगम रायपुर के महर्षि वाल्मिकी वार्ड नंबर 32 के मतदान केन्द्र क्रमांक 399 में 23 दिसम्बर 2019 सोमवार को पार्षद पद के लिए सुबह 8 बजे से 5 बजे तक पुनर्मतदान होगा।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रायपुर के प्रतिवेदन के आधार पर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पुनर्मतदान कराने के निर्देश दिए गए है। इस मतदान केन्द्र में आज मतदान के दौरान त्रुटिवश निर्वाचक नामावली में विलोपित मतदाताओं को मतदान करने की अनुमति देने की जानकारी सेक्टर अधिकारी के माध्यम से मिली थी, जिससे मतदान प्रक्रिया का दूषित होना संभाव्य होने से जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह प्रतिवेदन आयोग को भेजा था।

प्रतिवेदन के आधार पर आयोग द्वारा आज 21 दिसम्बर को इस मतदान केन्द्र में मतदान कार्रवाई को शून्य घोषित किया है तथा 23 दिसंबर को पुनर्मतदान कराने का आदेश किया गया है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रायपुर ने महर्षि वाल्मिकी वार्ड नंबर 32 के मतदान केन्द्र क्रमांक 399 के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे 23 दिसम्बर सोमवार को पार्षद पद के लिए सुबह 8 बजे से 5 बजे तक पुनर्मतदान में भाग लेकर अपने मताधिकार का उपयोग करें। 

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button