![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2019/12/WhatsApp-Image-2019-12-19-at-11.52.21-PM.jpeg)
कोंडागाँव -माननीय श्रमजीवी पत्रकार संघ प्रदेशअध्यक्ष अरविंद अवस्थी जी के निर्देशानुसार श्रमजीवी पत्रकार संघ कोण्डागांव की आवश्यक बैठक फरसगांव में आयोजित की गई जिसमे संघ की सदस्यता, पत्रकार बंधुओ की समस्या और कार्यकारिणी के पुनर्गठन की चर्चा की गई |
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला सम्भागीय अध्यक्ष राकेश पाण्डे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जमील खान और गुप्तेश्वर सोनी सम्भागीय महासचिव की गरिमामय उपस्तिथि में जिले पत्रकारों ने भी अपने विचार रखे बैठक में अन्य चर्चाओं का बाद नये जिलाध्यक्ष के लिए कुलजोत सिंह संधु का प्रस्तावित किया और और प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविंद अवस्थी व सचिव सुधीर जैन जी की भी सहमति लेकर कुलजोत को जिलाध्यक्ष बनाने का एलान किया गया दरअसल निवर्तमान अध्यक्ष जमील खान को प्रदेश कार्यकारिणी में लिए जाने के बाद से यह पद रिक्त हुआ था, सभी ने कुलजोत को बधाइयां भी दी |
बैठक में नीरज उइके इसरार अहमद, विश्व प्रसाद(बबी)शर्मा, विजय शर्मा चंपेश जोशी मनीष शर्मा फुलचंद दीवान लालु कुमार यादव जितेंद्र कुमार साहू सीताराम प्रधान सुरेन्द्र कोर्राम,नवीन दिवान रामेश्वर उइके, दानवीर पोयाम, रोशन सेन, संदीप नेताम, राकेश पटेल, कृष्ण कुमार सिंह ठाकुर, होमराज ठाकुर, बुधेशवर कोर्राम और माकड़ी कोण्डागांव बडेराजपुर फरसगांव के पत्रकार उपस्थित रहे
नये जिलाध्यक्ष कुलजोत संधू ने समस्त पत्रकारों के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित कियाऔर कहा है कि श्री अवस्थी और सुधीर जैन जी से सहमति लेकर जल्द ही कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा |