समगा व कसडोल में निर्दलियों ने बिगाड़ा सियासी समीकरण
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2023/02/SABKA-SANDESHpng-1-300x77-1.png)
सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़- नगर पंचायत सिमगा के चुनाव में कांग्रेस व भाजपा के दिग्गज नेताओं को चुनाव लड़ने में पसीना छूट रहा है। दिलचस्प मुकाबले में पार्षद प्रत्याशियों को मतदाताओं को अपने पक्ष में लाने साम, दाम, दंड, भेद की नीति अपनानी पड़ रही है। आरक्षण के चलते प्रत्याशियों को अपने पसंदीदा वार्ड को छोड़ना पड़ा है, वहीं नए वार्ड में अपनी जीत पक्की करने कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। कांग्रेस ने जहां 5 देवांगन को टिकट देकर जातीय समीकरण बैठने की रणनीति अपनाई है वहीं भाजपा ने एक देवांगन को टिकट देकर जातीय समीकरण को दरकिनार कर सबको चौंका दिया है।
नगर में पूर्व में हुए चुनाव में देवांगन, सोनकर, मुस्लिम समाज का रुझान ही जीत-हार तय करता रहा है। कांग्रेस ने टिकट वितरण में जातीय समीकरण में अच्छा तालमेल बैठाया है। नगर के नामीगिरामी नेताओं को वार्डों में कड़ी चुनौती मिल रही है। वार्ड 1 में वर्तमान अध्यक्ष भागवत सोनकर कांग्रेस, भाजपा के आरिफ हुसैन पार्षद व निर्दलीय रुनझुन सोनकर के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। वार्ड 2 से कांग्रेस ने दो बार के पार्षद मनहरण सोनकर की जगह उनकी बहू ललिता सोनकर को टिकट दिया है, वहीं भाजपा की श्वेता अवस्थी पति अभिजीत अवस्थी पूर्व एल्डरमैन व पूर्व पार्षद फगनी बाई साहू भी मौदान में हैं। वार्ड 3 से कांग्रेस ने चमेली देवांगन को टिकट दिया है, वहीं भाजपा ने पूर्व अध्यक्ष शीतल रमेश सोनी को चुनाव में उतारा है। भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता सूरज सोनकर का टिकट कटने पर नाराज सूरज ने अपनी प|ी डोमेश्वरी सोनकर को निर्दलीय प्रत्याशी बनाकर चुनाव में उतारा है। शीतल सोनी से कांग्रेस और निर्दलीय से त्रिकोणीय मुकाबला होगा। रमेश सोनी भाजपा नेता की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।
वार्ड 4 से पार्षद सूर्यकांत ताम्रकार भाजपा की टिकिट पर चुनाव लड़ रहे हैं। पिछली बार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सूर्यकांत ने बरगद छाप पर चुनाव लड़ा था। यहां तिलक देवांगन कांग्रेस के टिकिट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। तिलक पूर्व पार्षद हैं। यहां सीधा मुकाबला कांग्रेस और भाजपा में ही रहेगा। वार्ड 5 में सुनीता यादव पार्षद को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने यहां संतोषी पाटकर को चुनाव मैदान में उतारा है। पार्षद मनीष सोनी अपनी प|ी वर्षा सोनी को निर्दलीय चुनाव लड़ा रहे हैं। मनीष दो बार पार्षद रहे हैं। कांग्रेस, भाजपा, निर्दलीय के बीच त्रिकोणी मुकाबला होगा। वार्ड 6 से कांग्रेस ने फिरन साहू पति खूबीराम साहू को टिकट दिया है। यहां भाजपा ने भाजपा युवा नेता नारायण निषाद की प|ी संतोषी निषाद को टिकट दिया है, वार्ड में सीधा मुकाबला है।
वार्ड 7 से कांग्रेस ने युवा कान्हा यदु को टिकट दिया है। वे पूर्व पार्षद गोपाल यदु के पुत्र है। वहीं भाजपा ने छोटू यादव अध्यक्ष सहकारी समिति सिमगा को अपना प्रत्याशी बनाया है। यहां कांग्रेस व भाजपा में सीधा मुकाबला है। वार्ड 8 से कांग्रेस ने राजेश देवांगन को टिकट दिया है। भाजपा ने वंदना स्कूल के संचालक शिवधारी देवांगन पूर्व एल्डरमैन को चुनाव में उतारा है। यहां कांग्रेस से टिकट कटने से नाराज दशरथ चन्द्राकर बागी होकर चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी बनकर चुनाव लड़ रहे हैं। अध्यक्ष पद के दावेदार भाजपा प्रत्याशी शिवधारी के लिए त्रिकोणीय मुकाबला परेशानी का सबब बन गया है। वार्ड 9 से अशोक देवांग न कांग्रेस प्रत्याशी बनाए गए हैं। यहां भाजपा ने लल्लू साहू को टिकट दिया है। यहां सीधा मुकाबला है। वार्ड 10 से कांग्रेस ने संजय कोशले को टिकट दिया है। यहां भाजपा ने दीपक बांधे को चुनाव मैदान में उतारा है।
वार्ड 12 से कमलेश साहू कांग्रेस प्रत्याशी हैं जबकि भाजपा ने पार्षद रूकमणि साहू को अपना प्रत्याशी बनाया है। यहां प्रदीप साहू निर्दलीय प्रत्याशी कड़ी चुनौती दे रहे हैं। वार्ड 13 से लखन देवांगन कांग्रेस के टिकट पर प्रत्याशी हैं। भाजपा ने पार्षद सचिन जैन को प्रत्याशी बनाया है। निर्दलीय प्रत्याशी विष्णु जायसवाल दोनों पार्टियों को कड़ी चुनौती दे रहे हैं। वार्ड 14 से कांग्रेस ने अब्दुल खान को टिकट दिया है। वही भाजपा ने अधिवक्ता परीक्षित चतुर्वेदी को चुनाव में उतारा है। यहां सीधा मुकाबला रहेगा। वार्ड 15 से कांग्रेस ने एकता ताम्रकार को टिकट दिया है जो पार्षद योगेश ताम्रकार की प|ी व प्रदेश अध्यक्ष सेवादल कांग्रेस अरुण ताम्रकर की बहू हैं। यहां से भाजपा ने गायत्री सोनकर को प्रत्याशी बनाया है। निर्दलीय प्रत्याशी दीपिका (पूजा) यादव भी अपनी उपस्थिति बनाकर कड़ी टक्कर दे रहीं हैं।
शहर सरकार
सिमगा: दिग्गजों को मिल रही है कड़ी चुनौती, कांग्रेस ने चला जाति का कार्ड तो भाजपा ने किया दरकिनार
वार्ड 11 में भाजपा के टिकट ने सबको चौंकाया
विज्ञापन समाचार हेतु संपर्क करे-9425569117/9993199117