अध्यक्ष बनने पर मध्यानी,अयूब,जहीर व मनोज को दे रहे हैं बधाई

दुर्ग। आगामी लोकसभा व नगरीय निकाय चुनाव को देखते हुए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। प्रदेश में शहर जिला संगठन के अध्यक्ष व कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति संगठन प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने की है। इसमें दुर्ग शहर जिला का अध्यक्ष प्रताप मध्यानी को बनाया गया है। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी अय्यूब खान को सौंपी गई है। इसके अलावा भिलाई से अध्यक्ष जहीर खान, वैशाली नगर से मनोज कुमार, दुर्ग ग्रामीण से शकुंतला साहू व कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर उपाध्याय को बनाया गया है। संगठन की तरफ से प्रदेश के अन्य शहर व ग्रामीण जिला संगठन के अध्यक्ष व कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए है। दुर्ग शहर अध्यक्ष बनने पर प्रताप मध्यानी, अयूब खान, जहीर खान एवं मनोज पाण्डेय के निवास स्थान पहुंचकर लोग बधाई दे रहे हैं। छत्तीसगढ जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इन सभी को अध्यक्ष बनने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे लोगों को जिम्मेदारी देने से यहां पार्टी का जनाधार बढेगा और आगामी लोकसभा चुनाव में इसका असर भी दिखेगा।