Uncategorized

प्रेमी के साथ फरार हुई पत्नी.. फिर मुंबई में पति को बुलाकर करवा दी बेरहमी से हत्या, अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ युवती का ऐसा वीडियो

Husband murdered by wife's lover

जीतेन्द्र श्रीवास्तव/बस्ती। wife affair with lover : उत्तरप्रदेश के बस्ती से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पत्नी का अफेयर किसी और के साथ चल रहा था जब इसकी जानकारी पति को लगी तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इतना ही नहीं पत्नी ने मौका देख अपने प्रेमी को बुलाया और उसके साथ भाग गई। पत्नी इतनी निर्दयी निकली कि उसने अपने पति को मुंबई बुलाकर इस कदर पिटाई की गई कि उस ने तड़प-तड़प का जान गंवा दी, पिटाई के बाद पति के तड़पने का वीडियो भी सामने आया है।

read more : Uttarakhand Foundation Day : आज उत्तराखंड राज्य का स्थापना दिवस.. सीएम और राज्यपाल हुए परेड में शामिल, राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं 

ये है पूरा मामला

wife affair with lover : आपको बता दें राम स्वरूप की शादी 9 साल पहले नंदनी से हुई थी, दोनों कुसौरा गांव में एक साथ रह रहे थे। घर पर मृतक राम स्वरूप का साढू अमृत चौधरी अक्सर घर आता जाता था और मृतक की पत्नी नंदनी को अपने गांव भी बुलाता था। बीते 1 सितंबर को अमृत चौधरी मृतक के घर आया और शादी की नियत से उस की पत्नी को बहला फुसला कर भगा ले गया। जिसके बाद राम स्वरूप ने कलवारी थाना में गुमशुदगी को रिपोर्ट दर्ज कराई।

26 अक्टूबर को अमृत ने राम स्वरूप को फोन करके बताया कि उस की पत्नी मिल गई है। वह मुंबई में है आ कर अपने साथ ले जाए। 28 अक्टूबर को राम स्वरूप गांव के ही अब्दुल कलाम के साथ मुंबई गया। उस के बाद अमृत चौधरी, विनय उपाध्याय और अब्दुल ने उस की जमकर पिटाई की। पिटाई के बाद मृतक राम स्वरूप का तड़पते हुए वीडियो भी अब सामने आ गया है। 1 नवंबर को परिजनों को सूचना मिली कि राम स्वरूप की मौत हो गई। जिसके बाद परिजन मुंबई गए और शव का मुंबई में पोस्टमार्टम कर कर घर ले आए और अंतिम संस्कार किया।

मृतक के भाई ने लगाए हत्या के आरोप

मृतक के भाई लालजी ने कलवारी थाना में प्रार्थना पत्र देकर राम स्वरूप की पत्नी नंदनी, अमृत चौधरी, विनय उपाध्याय और अब्दुल कलाम के खिलाफ मुंबई में अपने भाई की हत्या का आरोप लगाया। घटना मुंबई की होने की वजह से थाने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई जिसके बाद मृतक के भाई लालजी ने एसपी कार्यालय पहुंच कर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

मृतक की पत्नी नंदनी का वीडियो

वहीं अब मृतक की पत्नी नंदनी का बयान भी सामने आया है, जिसमें वह बता रही है कि पति से झगड़ा होने के बाद वह अपनी मर्जी से मुंबई आई थी। विनय समेत जिन लोगों पर केस हुआ है वह सभी निर्दोष है। उन के ऊपर कोई कार्रवाई न किया जाए। लेकिन अब राम स्वरूप का घायल अवस्था में तड़पते हुए वीडियो सामने आया है। जिसमें उस को बुरी तरह से पीटा गया है, पिटाई की वजह से राम स्वरूप की मौत हो गई अगर नंदनी के कथन की अनुसार सभी निर्दोष है तो किसकी पिटाई से उस के पति की मौत हुई यह जांच के बाद साफ हो जाएगा।

 

सीओ कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 19 सितंबर को कलवारी थाना पर नंदनी के गुमशुदगी की तहरीर के आधार पर 21 सितंबर को मुकदमा दर्ज किया गया था। बाद में राम स्वरूप को जानकारी मिली कि इस की पत्नी मुंबई चली गई है, उस को ढूंढने के लिए राम स्वरूप मुंबई गया था। मामले की जांच की जा रही है।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

Related Articles

Back to top button