20 दिसंबर क्या कहते है आपके सितारे

मेष राशि (Aries)
आज य़ुवाओं को साक्षात्कार शुभ समाचार मिल सकता है। लव लाइफ में के अविवाहित लोग निराश हो सकते हैं। आज विवाद होने की भी संभावना है। छात्रों को आज प्रतियोगिता में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। सार्वजनिक जीवन में मान सम्मान मिलेगा। साहित्य लेखन में सफलता मिल सकती है।
शुभ अंक-9
शुभ रंग-लाल
वृषभ राशि (Taurus)
आज सिर और पेट दर्द से परेशान हो सकते हैं। व्यावसाय में आज विस्तार की योजना बनायेंगे।आज शुभ कार्यों में धन खर्च होगा। आज पैसों की समस्या भी पहले से कुछ कम होने के योग बन रहे हैं किन्तु शिक्षा क्षेत्र से रोजगार प्राप्त करने वाले लोगों के लिये अभी आर्थिक तंगी का सामना करने पड़ सकता है।
शुभ अंक-6
शुभ रंग-गुलाबी
मिथुन राशि (Gemini)
आज पारिवारिक वातावरण को प्रेम पूर्ण बनाकर रखेंगे विरोधियों से भी सचेत रहने की आवश्यकता होगी। व्यापार में अच्छी स्थिति रहेगी। नौकरी में वक्त आपका साथ देगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। दांपत्य जीवन जीने वालों को सुखद स्थिति रहेगी। शिक्षा में सफलता के आसार रहेंगे।
शुभ अंक-7
शुभ रंग-हरा
कर्क राशि (Cancer)
हल्का बुखार, शरीर में दर्द की स्थिति रह सकती है। आपके लिए आज का दिन कमजोर रहेगा। सेहत बिगड़ सकती है। आप बीमार पड़ सकते हैं, इसलिए थोड़ी सावधानी बरतें। आप का कोई गलत काम आपको फंसा सकता है, इसलिए सावधान रहें।प्रेम जीवन में आपका दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक-2
शुभ रंग-क्रीम
सिंह राशि (Leo)
आज सरकारी सेवारत व्यक्तियों पर काम का तनाव रहेगा। आज धर्म-अध्यात्मिक की ओर आपकी रुचि रहेगी। ऑफिस से अच्छी खबर मिल सकती है। आज का दिन अच्छे से बीतेगा कोई तनाव वाला काम नहीं होगा पूरे दिन आनंद से काम करेंगे। प्रेम के लिये आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा।
शुभ अंक-1
शुभ रंग-लाल
कन्या राशि (Virgo)
कार्यक्षेत्र में अपनी प्रगति से भी आपको संतुष्टि कुछ कम महसूस होगी। शारीरिक रुप से आप स्वस्थ्य रहेंगे। अपनी जरुरतो के अनुसार आप धन की व्यवस्था कर पाने से सक्षम रहेंगे। माता-पिता के साथ आपका सामान्जस्य बहुत अच्छा रहेगा किन्तु संतान के साथ कुछ तनाव की स्थिति रहेगी।
शुभ अंक-7
शुभ रंग-आसमानी
तुला राशि (Libra)
आज पैतृक व्यवसाय करने वालों के लिए लाभ के मार्ग खुल सकता है। प्यार और रोमांश के लिए बहुत अच्छा दिन है, आपको अपने प्रेमी के साथ क्वालिटी टाइम गुजारने का समय मिलेगा। करियर के क्षेत्र में आप आज बहुत अच्छा करेगें। मानसिक थकान हो सकती है, अनावश्यक धन खर्च कर सकते है।
शुभ अंक-6
शुभ रंग-सफेद
वृश्चिक राशि (Scorpio)
ऑफिस/फैक्ट्री के जमीन और आफिस ले सकते है किन्तु काम के मामले में आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। लेकिन मंदी की स्थिति है। बहुत परेशान न हों। आप अपनी जिम्मेदारियों के लिए सजग रहेंगे। आज कुछ आपको डिजिटल माध्यम से रुकी हुयी पेमेन्ट मिल सकती है।दाम्पत्य सुख अच्छा रहेगा।
शुभ अंक-9
शुभ रंग-मैरुन
धनु राशि (Sagittarius)
आज व्यापारियों को लाभ की स्थिति मिल सकती है। कुछ पारिवारिक, तनाव मिल सकता है। जीवनसाथी माता पिता के कारण चिन्तित रहेगें। किसी तरह का तनाव उल्टी सीधी बात घर में आज न करे अन्यथा तनाव बढ़ सकता है लेकिन शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।प्रेम जीवन में सुखो में वृध्दि होगी।
शुभ अंक-3
शुभ रंग-पीला
मकर राशि (Capricorn)
आज व्यापारियों के लिए लाभ वाला दिन रह सकता है।आज आपका मन प्रसन्न रह सकता है। आज आपकी किसी ऐसे सें मुलाकात होगी जो आपके मन में प्रेम का स्फुरण कर सकता है। काम के सम्बन्ध मे कहा जाये तो तनाव के कारण काम करने का मन नहीं करेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहने वाली है।
शुभ अंक-4
शुभ रंग-आसमानी
कुंभ राशि (Aquarius)
आज सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। आज आपको सिरदर्द रह सकता है। प्रेम प्रपोज करना चाहते हैं तो दिन आपके लिये ठीक है। आज आप पैसों के लेन देन में किसी भी प्रकार की लापरवाही कर सकते हैं सावधानी रखनी चाहिये। व्यवसाय में अनुकूल स्थितियां निर्मित हो रही हैं।
शुभ अंक-8
शुभ रंग-काला
मीन राशि (Pisces)
आज सार्वजनिक क्षेत्र से जुड़ी बड़ी सफलता मिल सकती है। रचनात्मक
प्रयास सफल होते जायेंगे जिससे सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शनि मंगल दांपत्य जीवन को कमजोर कर सकता है ध्यान ऱखें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा पारिवारिक एकता से प्रतिष्ठा बढ़ेगी आज छात्रों के लिये दिन ठीक है।
शुभ अंक-3
शुभ रंग-पीला



