देश दुनिया

इंडियन नौसेना की ताकत बढ़ाने के लिए देश का तीसरा एंटी-सबमरीन वॉरफेयर कॉर्वेट ‘अंजदीप’ लॉन्च हुआ

Submarine Anjdeep Launch : भारतीय नौसेना (Indian Navy) के एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट (Anti-Submarine Warfare Shallow Water Craft) के आठ जहाजों में से तीसरे जहाज ‘अंजदीप’ (Anjdeep) को लॉन्च कर दिया गया है। ‘अंजदीप’ की लॉन्चिंग मंगलवार को तमिलनाडु के कट्टुपल्ली बंदरगाह के लार्सेन एंड टुब्रो में की गई है। बता दें कि इस जहाज का निर्माण कोलकाता की कंपनी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) ने किया है।

2019 में कॉन्ट्रैक्ट हुआ था साइन 

बता दें कि गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स और रक्षा मंत्रालय के बीच जहाज निर्माण के लिए अप्रैल 2019 में एक कॉन्ट्रैक्ट साइन हुआ था। जिसके तहत यह उन आठ जहाजों में से तीसरा जहाज है। एक अधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया है कि जहाज का नाम कर्नाटक के कारवार बंदरगाह पर स्थित अंजदीप द्वीप के नाम पर रखा गया है। यह इसके सामरिक समुद्री महत्व को दर्शाता है।

अर्नाला श्रेणी के जहाज भारतीय नौसेना के सेवारत अभय वर्ग एएसडब्ल्यू कॉर्वेट्स की जगह लेंगे। जीआरएसई द्वारा निर्मित जहाजों का ‘अर्नाला’ श्रेणी के जहाज नौसेना के एंटी-सबमरीन वारफेयर कॉर्वेट के वर्तमान ‘अभय’ श्रेणी की जगह लेंगे। इस जहाज को तटीय जल में पनडुब्बी-रोधी संचालन, कम तीव्रता वाले समुद्री संचालन, दूसरों के बीच उपसतह निगरानी करने के लिए डिजाइन किया गया है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button