छत्तीसगढ़

विश्व मानव अधिकार दिवस जिला कलेक्टोरेट के अधिकारियों-कर्मचारियों ने मानव अधिकारों के संरक्षण और संवर्धन की ली शपथ

विश्व मानव अधिकार दिवस
जिला कलेक्टोरेट के अधिकारियों-कर्मचारियों ने मानव अधिकारों के संरक्षण और संवर्धन की ली शपथ

मुंगेली सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़- / विश्व मानव अधिकार दिवस 10 दिसम्बर को आज प्रातः 11 बजे मुंगेली जिला कलेक्टोरेट के अधिकारियों-कर्मचारियों ने मानव अधिकारों के संरक्षण और संवर्धन की शपथ ली। जिले के डिप्टी कलेक्टर श्री आरके तम्बोली ने जिला कलेक्टोरेट परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ दिलाई। अधिकारी-कर्मचारियों ने सभी मानव अधिकारों को पूरे विश्वास और निष्ठा से धारण करने और उनके संरक्षण और संवर्धन के लिए अपने दायित्वों का निर्वहन करने की भी शपथ ली। अधिकारी-कर्मचारियों ने किसी भी प्रकार के भेदभाव के बिना सभी के मानव अधिकारों का सम्मान एवं समर्थन करने तथा प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से किसी के भी मानव अधिकार का अपने विचार शब्द या कार्यो से नुकसान नही पहंुचाने की भी शपथ ली। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री खलील खान सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button