छत्तीसगढ़

जिला साहू संघ के शीतल चुने गए निर्विरोध जिलाध्यक्ष समाज में हर्ष व्याप्त, किया गया नए अध्यक्ष का स्वागत

 

सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़ कवर्धा- जिला साहू संघ के शीतल चुने गए निर्विरोध जिलाध्यक्ष
समाज में हर्ष व्याप्त, किया गया नए अध्यक्ष का स्वागत
कवर्धा दानवीर भामाशाह परिसर कवर्धा में शुक्रवार को जिला साहू संघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। प्रदेश साहू संघ के निर्देशन में आयोजित इस बैठक में बड़ी संख्या में साहू संघ के पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने हिस्सा लिया और अपने-अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में जिला साहू संघ के नए अध्यक्ष का चुनाव भी किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से समाज के कर्मठ, जुझारू व लगनशील व्यक्तित्व के धनी शीतल साहू को समाज के अध्यक्ष पद की कमान सौंपते हुए संघ का जिलाध्यक्ष चुना गया। श्री साहू के जिलाध्यक्ष चुने जाने पर समाज के लोगों में खासा

 

उत्साह देखा जा रहा है। यहां बताना लाजमी होगा कि शीतल साहू करीब बीस वर्षो से जिला साहू संघ में एक सर्किय सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं। इस दौरान वे दो बार जिला साहू संघ के जिला महामंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में हमेशा समाज को एकजुट करने और समाज की सुख, समृद्धि, उन्नति तथा विकास के लिए कार्य किया है। समाज के प्रति उनके इसी समर्पित भाव और निष्ठा को देखते हुए उन्हें जिला साहू संघ का निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया है। इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि उन्हें संघ ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि आज के समय में हर समाज में कई चुनौतियां है जिनका सामना करते हुए हमें समाज की उन्नति, समृद्धि और विकास का रास्ता निकालना होगा। मुझे पूरा विश्वास है कि समाज के लोगों के सहयोग से वे इन चुनौतियों का सामना कर पायेंगे। उनके जिलाध्यक्ष चुने जाने पर बैठक में शामिल डॉ. सियाराम साहू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, विष्णु साहू प्रदेश महामंत्री एवं जिला अध्यक्ष, गोपाल साहू, सीताराम साहू, रामकृष्ण साहू जिला अध्यक्ष कांग्रेस, धर्मराज साहू, नारायण साहू, गुरुवाराम साहू, अशोक साहू पूर्व विधायक कवर्धा, ईश्वर साहू पूर्व जिलाध्यक्ष, उदय राम साहू, चतुर साहू, सुदर्शन साहू, रमेश साहू, अयोध्या साहू, सरवन साहू, आनंद साहू, राधे लाल साहू मानसिंह साहू, नोहर साहू, गिरधर साहू, भीम साहू, उत्तम साहू, प्रभु साहू, काशीराम साहू, धनीराम साहू, खेमराज साहू, भोलाराम साहू, कमलेश साहू, गिरवर साहू, डॉ. कृष्णा साहू , तुलाराम साहू, लोकेश्वर साहू, अर्जुन साहू, घनश्याम साहू, जीवन साहू, जोहार साहू, भरत साहू, बलराम साहू, कृपा साहू, नेतराम साहू, केसराम साहू, गणेश साहू, चोवाराम साहू एवं समस्त साहू संघ कवर्धा के सदस्यों ने बधाई व शुभकामनाएं दी।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button