खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईराजनीतिक

विधायक देवेन्द्र यादव की गिरफ्तार को लेकर NSUI ने किया सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन

भिलाई / बलौदाबाजार में हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार भिलाई विधायक देवेंद्र यादव व सतनामी समाज के निर्दोष युवा साथियों की रिहाई के लिए, सेक्टर 9 स्थित सुप्रसिद्ध हनुमान मंदिर में आज NSUI ने सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया ।  जिसके माध्यम से ईश्वर से छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार व छत्तीसगढ़ पुलिस को सद्बुद्धि देने के लिए प्रार्थना की । एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव आकाश कनोजिया ने बताया कि राज्य की पुलिस व सरकार भिलाई विधायक देवेंद्र यादव पर और सतनामी समाज के निर्दोष युवाओं पर बेतुकी करवाई कर रही है, बिना साक्ष्य के भिलाई विधायक को जेल में रखे हुए है । इस तरह की कार्यवाही छत्तीसगढ़ में चल रही सरकार की तानाशाही को उजागर करती है । इसके लिए आज यज्ञ के माध्यम से जय सनातन,जय संविधान, जय सतनाम का नारा देते हुए भाजपा की सरकार के खिलाफ विरोध प्रकट किया गया है । इस कार्यकम में वरिष्ठ समाजसेवी सौरभ मिश्रा, राम यादव, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष गुरलिन सिंह, दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष सुरेंद्र बाघमारे, दुर्ग शहर अध्यक्ष विनीश साहू, जिला उपाध्यक्ष राहुल सिंह, केतन तिवारी, निक्कू चौबे, अभिषेक सिंह, अमन कुमार, दीपक पाल, कैलाश ठाकुर, युवराज चौरसिया, अविनाश पाल,अभिषेक मिश्रा,न्यूक सिंह,मेहुल यादव ,निखिल ,फीयांशु साहू , आनंद यदु,साहिल,अमन, गुलशन समेत कई एनएसयूआई के महिला विंग के  साथी भी उपस्थित रहे ।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button