कवर्धाखास खबरछत्तीसगढ़

शासकीय हाई स्कूल बैरख में मनाया गया हिन्दी दिवस

शासकीय हाई स्कूल बैरख में मनाया गया हिन्दी दिवस

कवर्धा। वनांचल के शासकीय हाई स्कूल बैरख में आज 14 सितंबर को हिन्दी दिवस मनाया गया। संस्था प्राचार्य सोहन कुमार यादव ने कहा कि हिन्दी महज एक भाषा नहीं, एक भावना है, संस्कृति है, धरोहर है। विश्व पटल पर हिन्दी हम हिंदुस्तानियों की पहचान भी है।14 सितंबर को हम हिंदी दिवस मना रहे हैं। क्योंकि इसी दिन वर्ष 1949 में भारतीय संविधान सभा ने हिन्दी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया था। हर साल ये दिन मनाने का उद्देश्य है, हिन्दी का अस्तित्व बरकरार रखने के लिए एक दूसरे को प्रोत्साहित करना। व्याख्याता प्रेमलता ठाकुर ने कहा कि हिन्दी दुनिया की तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। ” हिन्दी है हमारी आन, बान,शान.. इससे जुड़ी है, देश की पहचान”। कार्यक्रम में संस्था प्राचार्य सोहन कुमार यादव, व्याख्याता प्रेमलता ठाकुर, श्रीमती चमेश रावटे मेम एवम विद्यार्थी गण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button