Govt Employees Retirement Age News Latest: सरकारी कर्मचारियों के रिटारमेंट की उम्र को लेकर बड़ा फैसला! दिवाली से पहले मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

नई दिल्ली: Govt Employees Retirement Age News Latest प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, सरकार राज्यकर्मियों के हित में एक बड़ा फैसला लेने की तैयारी कर सकती है। सरकार जल्द ही सरकारी कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति बढ़ा सकती है। जिसके बाद सरकारी कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र 60 साल से बढ़कर 62 साल हो जाएगी।
Govt Employees Retirement Age News Latest दरअसल, आगामी दिनों झारखंड में विधानसभा चुनाव होने को है। लेकिन इससे पहले हेमंत सरकार अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है। सरकार सरकारी कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति की उम्र बढ़ा सकती है। इस इस प्रस्ताव को लेकर मंथन जारी है और जल्द ही सरकार इस फैसले पर मुहर लगा सकती है। सरकार के इस फैसले के बाद सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिल सकता है।
मंत्रिमंडल की विशेष बैठक बुलाने की तैयारी
सूत्रों के मुताबिक इस प्रस्ताव को लेकर सरकार मंत्रिपरिषद की विशेष बैठक बुलाने पर विचार कर रही है और जल्द ही सरकार इस प्रस्ताव पर मुहर लगा सकती है। हालांकि इसको लेकर अभी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अगर ऐसा होता है तो हेमंत सरकार राज्य गठन के बाद पहली सरकार होगी, जो अपने पांच साल के कार्यकाल में राज्यकर्मियों के हित में दूसरा बड़ा फैसला लेगी।
आपको बता दें कि झारखंड के विभिन्न विभागों में लगभग 1.70 लाख स्थायी अधिकारी और कर्मचारी कार्यरथ है। गृह विभाग में करीब 76 हजार, प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग में 51 हजार कर्मी काम कर रहे हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग में 8300, भू-राजस्व विभाग में 6700, विधि विभाग में 5800, जल संसाधन में 4 हजार कर्मी काम कर रहे हैं। हेमंत सरकार के पुरानी पेंशन योजना लागू करने के फैसले से करीब 1.23 लाख कर्मियों को सीधा लाभ पहुंचा था।
क्यों उठने लगी मांग
झारखंड सचिवालय सेवा संघ, डिप्लोमा अभियंता संघ, झारखंड वित्त सेवा के पदाधिकारी, अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ लगातार रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। जिसके बाद सरकार ने विधानसभा चुनाव के पहले सेवानिवृत्ति की आयु सीमा 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष की तैयारी कर रही है।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो