Uncategorized
Today News and LIVE Update 14 August 2024: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर संबोधित करेंगी राष्ट्रपति, राष्ट्र के नाम देंगी संदेश
नई दिल्ली। Independence Day 2024: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज पूरे देश को संबोधित करेंगी। बता दें कि भारत इस साल 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन शाम सात बजे से दूरदर्शन के सभी चैनलों और आकाशवाणी के पूरे राष्ट्रीय नेटवर्क पर पहले हिंदी में और फिर उसके बाद अंग्रेजी भाषा में प्रसारित किया जाएगा। हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में भी इसका प्रसारण किया जाएगा।