Uncategorized

त्रिपुरा की अंडर-19 महिला क्रिकेटर अयंती ने दुनिया को कहा अलविदा, घर में फंदे से लटकी मिली लाश – Tripura under-19 female cricketer Ayanti said goodbye to the world, dead body found hanging in house

त्रिपुरा की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी अयंती रियांग अपने घर पर मृत मिली। 16 साल की यह क्रिकेटर मंगलवार रात अपने घर में फांसी पर लटकी मिली। मौत के कारण को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है।

चार भाई-बहनों में सबसे छोटी अयंती पिछले एक साल से त्रिपुरा की अंडर-19 महिला टीम की सदस्य थीं और वह राज्य की ओर से अंडर-23 आयु वर्ग के टी20 टूर्नमेंट में भी खेली थीं।

वह रियांग जनजाति से ताल्लुक रखती हैं और राजधानी अगरतला से लगभग 90 किमी उदयपुर के तेनानी गांव की रहने वाली हैं। त्रिपुरा क्रिकेट संघ के सचिव तिमिर चंदा ने अयंती के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि राज्य ने एक प्रतिभावान खिलाड़ी को खो दिया।

Source link

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button