छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

निगम के हेल्पडेक्स से निर्वाचन संबंधी शून्य प्रमाण पत्र प्राप्त करें-आयुक्त

दुर्ग! नगरीय निकाय चुनाव आचार संहिता लगने के बाद आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के निर्देशानुसार राजस्व अधिकारी द्वारा निर्वाचन संबंधी शून्य प्रमाण पत्र प्रदान करने निगम कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। इसके अंतर्गत वार्ड 01 से 60 तक स्थानीय चुनाव कार्य 2019-20 संपन्न किये जाने वार्डो में प्रत्याशी का चुनाव होना है। निगम के हेल्पडेस्क द्वारा निर्वाचन के लिए बकाया शून्य प्रमाण पत्र जारी की जा रही है। आज 26 नवंबर को 9 लोगों ने बकाया शून्य प्रमाण पत्र के लिए हेल्पडेस्क में आवेदन किया गया था। जिन्हें बकाया शून्य प्रमाण पत्र जारी की गई। अत: बकाया शून्य प्रमाण पत्र जारी करने निगम के राजेन्द्र मिश्राए संजय सोनकरए लीलाधर यादवए विनोद उपाध्याय भगत सिंह यादव सहा0 राजस्व निरीक्षकों की ड्यूटी लगायी गयी है। हेल्पडेस्क में निर्वाचन संबंध बकाया शून्य प्रमाण पत्र के लिए प्रात: 10.30 5.30 बजे तक ही आवेदन लिया और प्रमाण पत्र जारी किया जावेगा ।

Related Articles

Back to top button