छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने लिया नगर पंचायत लोरमी में निर्वाचन के संबंध में की जा रही तैयारियों का जायजा

कलेक्टर ने लिया नगर पंचायत लोरमी में निर्वाचन के संबंध में की जा रही तैयारियों का जायजा

मुंगेली सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे अपने भ्रमण के

 

दौरान आज जिले के विकासखण्ड लोरमी पहुंचे और वहां नगर पंचायत लोरमी में निर्वाचन के संबंध में की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होने लोरमी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री रूचि

 

शर्मा से स्ट्रांग रूम, मतदान केंद्र, मतगणना स्थल आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर जिले के पुलिस अधीक्षक श्री सीडी टंडन और नगर पंचायत लोरमी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button