छत्तीसगढ़

जिले के लोरमी विकासखण्ड के ग्राम खुड़िया में नवीन धान खरीदी केंद्र खोलने की स्वीकृति कलेक्टर ने दिये आवश्यक व्यवस्था करने निर्देश

जिले के लोरमी विकासखण्ड के ग्राम खुड़िया में नवीन धान खरीदी केंद्र खोलने की स्वीकृति
कलेक्टर ने दिये आवश्यक व्यवस्था करने निर्देश

मुंगेली सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़- राज्य शासन द्वारा कृषकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिले के लोरमी विकासखण्ड के ग्राम खुड़िया में नवीन धान खरीदी केंद्र खोलने की स्वीकृति प्रदान की है। चालू खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 अर्थात इस वर्ष से ही ग्राम खुड़िया में नवीन धान खरीदी केंद्र प्रारंभ हो जायेगा। कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने उपयुक्त भूमि का चयन करने, धान खरीदी केंद्र के लिए डाटा एंट्री आॅपरेटर, अन्य स्टाफ के साथ-साथ कम्प्यूटर सेट, दो प्रिंटर, यूपीएस, दो केव्हीए जनरेटर, नमी मापक यंत्र, पाॅलीथीन कव्हर, ड्रेनेज मटेरियल आदि व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं मुंगेली को निर्देश दिये है। ताकि खुड़िया में नवीन धान खरीदी केंद्र का संचालन सुचारू रूप से किया जा सके। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के खाद्यमंत्री श्री अमरजीत भगत ने विगत दिनों जिले के प्रवास के दौरान किसानों की मांगो और समस्याओं को देखते हुए ग्राम खुड़िया में नवीन धान खरीदी केंद्र प्रारंभ करने की घोषणा की थी।

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button