Uncategorized
Morena News : सरकारी दफ्तरों में लेटलतीफी पर कलेक्टर की सख्ती, 24 से ज्यादा कर्मचारियों को जारी किया नोटिस

Morena News : मुरैना। मध्यप्रदेश के सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों की लेटलतीफी और वक्त से पहले घर जाने की गलत आदत को देखते हुए अब एमपी सरकार ने सख्त रूख अपनाया है। मध्यप्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को एक आदेश जारी किया गया है जो कार्यालीन समय पर उपस्थित होने के संबंध में हैं। आदेश के मुताबिक सभी कर्मचारियों को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक सरकारी दफ्तरों में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है।
इस बीच, सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश को लेकर मुरैना जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रभारी कलेक्टर ने जिला पंचायत और कलेक्टर का निरीक्षण किया। जहां सुबह 10 बजे 24 से ज्यादा कर्मचारी दफ्तर नहीं पहुंचे। सभी अधिकारी और कर्मचारियों को नोटिस जारी कर किया गया है।