छत्तीसगढ़

थाना सरकंडा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट
♦️ थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले के विरूद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार।⚡⚡
♦️ धारदार हथियार लहराकर आने जाने वालों को भयभीत करने वाला आरोपी सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में।
♦️ आरोपी के कब्जे से 1 नग धारदार चाकू किया गया जप्त।
♦️ आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय किया गया पेश।

नाम आरोपी

  1. लक्ष्मण वंशकार पिता दयाराम वंशकार उम्र 21 वर्ष निवासी ईमलीभाठा जोगी आवास।

विवरण
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा जिले में अशांति फैलाने वाले बदमाशों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में थाना सरकंडा क्षेत्र में पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण की जा रही है। आज दिनांक 13.06.2024 को टाउन भ्रमण दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि ईमलीभाठा बंधवापारा में एक व्यक्ति धारदार चाकू रखा है और आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है। उक्त सूचना से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर नीरज चंद्राकर एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) सिद्धार्थ बघेल को अवगत कराया जाकर उनके मार्ग दर्शन में उप निरीक्षक कृष्णा साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। मौके पर रेड कार्यवाही कर आरोपी लक्ष्मण वंशकार को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसके कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त कर आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button