छत्तीसगढ़

अशांति फैलाने वाले बदमाश के विरुद्ध सरकण्डा पुलिस का प्रहार।

अशांति फैलाने वाले बदमाश के विरुद्ध सरकण्डा पुलिस का प्रहार।

धारदार हथियार लहराकर आने जाने वाले लोगों को कर रहा था भयभीत।

आरोपी के कब्जे धारदार चापड किया गया बरामद।

आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय किया गया पेश।

नाम आरोपी :-

रोशन श्रीवास पिता बसंत श्रीवास उम्र 30 वर्ष साकिन प्रभात चौक चिंगराजपारा सरकण्डा थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

विवरण :-

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंहगुरु द्वारा क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्व के बदमाश व्यक्तियों के विरूद्ध धरपकड़ कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके पालन में थाना सरकण्डा से टीम तैयार कर क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण की जा रही है कि आज दिनांक 21.06.2025 को टाउन पेट्रोलिंग दौरान सूचना मिला कि प्रभात चौक चिंगराजपारा में एक व्यक्ति लोहे का धारदार चापड लेकर लहराते हुये आने-जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है, उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाकर, अति. पुलिस अधीक्षक महोदय शहर, बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल, सी.एस.पी. सरकण्डा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी निरी. निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर मौके पर भेजा गया जिनके द्वारा प्रभात चौक चिंगराजपारा के पास आरोपी रोशन श्रीवास को धारदार चाकू के साथ पकड़ा गया जिसके विरूद्ध आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button