कबीरधाम जिले के किसानों के लिए खुशखबरी, कैबिनेट मंत्री माननीय अकबर भाई जी

सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-
कबीरधाम जिले के किसानों के लिए खुशखबरी, कैबिनेट मंत्री माननीय अकबर भाई जी के प्रयास से टोकनधारी किसानो का धान खरीदने का आदेश जारी हुआ है, टोकन कटाने के बाद भी नहीं बेच पाए थे धान, राज्य सरकार इन तारीखों से खरीदेगी किसानों का धान, आदेश जारी, टोकन कटाने के बाद भी धान बेचने से वंचित किसानों को राज्य सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है. समितियों में 20, 21 और 22 मई को धान खरीदा जाएगा.
*वन मंत्री माननीय मोहम्मद अकबर जी* के विशेष आग्रह पर *मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी* ने किसानों के धान खरीदी को तीन दिन के लिए आगे बढ़ाया है.खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के विशेष सचिव मनोज कुमार सोनी की ओर से तमाम कलेक्टरों और राज्य सहकारी विपणन संघ के प्रबंध संचालक को जारी पत्र में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरुप टोकनधारी किसानों से 20, 21 और 22 मई को धान खरीदी करने को कहा गया है.
बता दें कि खरीफ सीजन 2019-20 में धान खरीदी की अंतिम तारीख 20 फरवरी 2020 निर्धारित की गई थी. इसके बाद सरकार द्वारा लंबित टोकन का परीक्षण सचिव स्तर के अधिकारियों की निगरानी में होने के बाद धान खरीदी करने की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा की थी।
जिले के सभी टोकनधारी किसानो का धान खरीदी कराने के लिए कबीरधाम जिले के कांग्रेस पार्टी के सभी बूथ प्रभारी, सभी सेक्टर प्रभारी, सभी जोन प्रभारी एवँ सभी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, महिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, महिला कांग्रेस के सभी ब्लाक अध्यक्ष एवं यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, सभी ब्लाक अध्यक्ष एवँ यूथ कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष, सभी जिला पंचायत सदस्य, नगर पालिका अध्यक्ष एवँ उपाध्यक्ष, सभी पार्षदगण, सभी नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवँ सभी पार्षद गण, सभी जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवँ सभी जनपद सदस्यों, सोसायटी अध्यक्ष औऱ सोसायटी सदस्य, सभी सरपंच एवँ पंच औऱ कांग्रेस पार्टी के सभी विंग के जिला अध्यक्ष एवँ ब्लाक अध्यक्षों एवँ कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से निर्देश दिया जाता है कि आप लोग अपने अपने क्षेत्र एवँ बूथ के समस्त टोकनधारी किसानों का धान को सोसायटी से खरीदी करवाने का जीम्मेदारी कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता को दिया जाता है कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता तीन दिन समय निकाल कर टोकानधारी किसानों से आग्रह कर धान बेचवाना सुनिश्चित करे और टोकनधारी किसानों का धान खरीदी करने में किसी प्रकार की समस्या आते है तो जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी मो. न. 9691525121 को अवगत कराएं सभी समस्या का निराकरण कराया जावेगा।
नीलू चंद्रवंशी
अध्यक्ष
जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100