Uncategorized

Sidhi Lok Sabha Election 2024 : पहले चरण का मतदान आज, महिलाओं के लिए बनाए गए पिंक बूथ, मतदान को लेकर दिखी उत्साहित

सीधी। Sidhi Lok Sabha Election 2024 :  2024 लोकसभा चुनाव के पहले फेज में आज वोटिंग का दिन है। इसी के साथ दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनावी महाकुंभ का शंखनाद हो रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार वोटिंग सुबह सात बजे शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा। पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 संसदीय सीटों पर मतदान होगा। देश के कुल 97 करोड़ वोटरों में से 16 करोड़ 63 लाख मतदाता वोट डालकर अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। आज होने वाले मतदान के लिए निर्वाचन आयोग ने बड़े स्तर पर तैयारियां की हैं। इसके लिए चुनाव आयोग ने भी पूरी तैयारियां कर ली है।

Read More: Mangal Gochar April 2024: मंगल के गोचर से भर जाएगी खाली तिजोरी, इन तीन राशियों का होने वाला हैं भाग्योदय

बता दें कि पहले फेज के तहत 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग होनी है। जिसमें मध्यप्रदेश की 6 सीट मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सीधी, शहडोल, जबलपुर  और छत्तीसढ़ की 1 सीट बस्तर पर वोटिंग होगी। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो जाएगी और शाम 6 बजे तक खत्म होगी।

Read More: Bastar Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा ने किया मतदान, जनता से की जमकर वोटिंग करने की अपील 

Sidhi Lok Sabha Election 2024 : वहीं सीधी में महिलाओं के लिए पिंक बूथ बनाया गया है। इस पिंक बूथ में में मतदान करने के लिए महिला मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया।  वहीं बता दें कि मतदान के लिए सुबह से पिंक बूथ में महिलाएं पहुंची है। वहीं आज होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन के द्वारा पूरी तैयारियां कर ली गई है। वहीं सुऱक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात किए गए हैं।

 

IBC24 का लोकसभा चुनाव सर्वे: देश में किसकी बनेगी सरकार ? प्रधानमंत्री के तौर पर कौन है आपकी पहली पसंद ? क्लिक करके जवाब दें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

 

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button