Uncategorized

Chanakya Niti: अमीर आदमी को भी कंगाल कर देती हैं ये 5 आदतें, जेब में नहीं टिकता है पैसा

These five habits can make you rich: आजकल की बदलती लाइफस्टाइल में भी लोग वास्तु पर विश्वास रखते हैं। वास्तु के अनुसार पैसा रखना, घर बनाना और भी सारी चीजें वास्तु में बताई गई तथ्यों के अनुसार किया जाता है। बता दें कि महान गुरु आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति से बहुत लोगों का मार्गदर्शन किया है। उनके द्वारा लिखी गई नीति शास्त्र समाजिक और राजनीतिक जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी जाता है। उनकी बनाई नीतियां लोगों के लिए आज भी सफलता का सिद्धांत साबित होती हैं।

Read more: कांग्रेस प्रत्याशी की बढ़ी मुश्किल, उनके ही समाज के स्थानीय नेताओं ने किया विरोध 

आचार्य चाणक्य के अनुसार, इंसान की पांच आदतें ऐसी होती हैं जिनकी वजह से मां लक्ष्मी उनसे कभी प्रसन्न नहीं रहती हैं। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि ऐसे लोगों को जीवन में धन, स्वास्थ्य, सौंदर्य और शोभा त्याग देती है। आचार्य चाणक्य के अनुसार, इन पांच आदतों वाले लोग हमेशा तंगहाल रहते हैं। आर्थिक परेशानियों से जूझते हैं।

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो इंसान मैले यानी गंदे कपड़े पहनता है, वह मां लक्ष्मी को पसंद नहीं होता है। इसके साथ ही जो इंसान गंदे दांतों वाला होता है, अर्थात दांतों की सफाई नहीं करता है, उससे मां लक्ष्मी दूरी बनाए रखती हैं। इंसान को कभी भुक्कड़ स्वभाव का भी नहीं होना चाहिए। जो लोग ऐसे होते हैं, वह हमेशा पैसों की परेशानियों से जूझते हैं।

Read more: Amazon Bumper Offer: इन स्मार्टफोन्स पर मिल रही तगड़ी छूट, जल्दी करें कहीं खत्म ना हो जाए ऑफर

These five habits can make you rich: आचार्य चाणक्य के अनुसार, कठोर वचन बोलने वाले आदमी को मां लक्ष्मी कभी पसंद नहीं करती हैं। इसलिए वह हमेशा तंगहाल रहता है। चाणक्य के अनुसार, सूर्य उदय से लेकर सूर्यास्त के समय तक सोने वाले व्यक्ति के घर कभी मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। अगर इंसान के अंदर यह 5 आदतें हैं तो वह हमेशा आर्थिक समस्याओं से घिरा रहता है। कभी खुशहाल नहीं रहता है।

 

IBC24 का लोकसभा चुनाव सर्वे: देश में किसकी बनेगी सरकार ? प्रधानमंत्री के तौर पर कौन है आपकी पहली पसंद ? क्लिक करके जवाब दें

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button