Uncategorized
Live News and Updates 14th April 2024: क्या रहेगी मोदी के घोषणाओं में नई गारंटी?.. क्या होंगे बड़े ऐलान, IBC24 पर देखें संकल्प पत्र 2024 पर हर अपडेट..

नई दिल्ली: सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी आज अपना घोषणा पत्र जारी करने जा रही है। 2024 लोकसभा चुनाव के लिए मेनिफेस्टो की लॉचिंग दिल्ली पार्टी मुख्यालय से की जाएगी। (BJP sankalp patra 2024 Lok Sabha Election) इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे।
BJP Sankalpa Patra 2024
इससे पहले बीजेपी ने दावा किया था कि 2024 का घोषणापत्र विकास, समृद्ध भारत, महिलाओं, युवाओं, गरीबों और किसानों पर केंद्रित होगा। (BJP sankalp patra 2024 Lok Sabha Election) भाजपा नेताओं ने बताया हैं कि उनका यह संकल्प पत्र सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर फोकस के साथ “मोदी की गारंटी, विकसित भारत 2047” पर आधारित होगा।