Uncategorized
IBC24 Shakti Samman 2024 : IBC24 के ‘शक्ति सम्मान’ से सम्मानित हुई व्यवसायी सुनीता अग्रवाल, चुनौतियों को पार कर पाई कामयाबी की मंजिल
IBC24 Shakti Samman 2024 : रायपुर। IBC24 ने सामाजिक सरोकार को हमेशा से प्रमुखता दी है। इसी कड़ी में IBC24 द्वारा राजधानी रायपुर में 5 अप्रैल को शक्ति सम्मान का आयोजन किया रहा है, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी शामिल होंगी। बता दें कि इस कार्यक्रम में शिल्पा शेट्टी अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर रही है।
छत्तीसगढ़ की रायगढ़ से सुनीता अग्रवाल को ‘शक्ति सम्मान’ से सम्मानित किया गया है। चुनौतियों को पार कर कामयाबी हासिल की है। घरेलू हिंसा से लड़कर आगे बढीं। सकारात्मक सोच से अवसाद को मात दी। Zivass के नाम से फैमिली सलून शुरू किया। आज रायगढ़ की सफल व्यवसायियों में शुमार है।