छत्तीसगढ़

ग्राम बम्हनी में साइकिल चलाना सीख रही थी बच्ची, तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मौत

   

सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़ कवर्धा- बाजार चारभाठा चौकी क्षेत्र के ग्राम बम्हनी में शनिवार को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी बाइक सवार फरार हो गया।

घटना शनिवार शाम की है। मृतका संगीता पिता रामशरण कौशिक (10) ग्राम बम्हनी की रहने वाली थी। वह कक्षा 5वीं की छात्रा थी। नवागांव स्कूल में पढ़ती थी। वह अपनी दो अन्य सहेलियों के साथ घर से करीब 300 मीटर दूर साइकिल चलाना सीख रही थी, तभी कवर्धा की ओर से आ रहे अज्ञात बाइक सवार से उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्ची दूर छिटक गई। गिरने से उसके सिर पर गंभीर चोंट लगी, जिससे बुरी तरह से घायल हो गई।

परिजन ने बच्ची को गंभीर हालत में निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामला विवेचना में लिया गया है।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button