Uncategorized

Bharat Ratna 2024 Award: आडवाणी के घर जाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सौपेंगी भारत रत्न.. ये शख्शियत भी हुए हैं सम्मानित

नई दिल्ली: पिछले साल भारत रत्न अवार्ड से सम्मानित हुए देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री और भाजपा के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी को आज भारत रत्न सौंपा जाएगा। उन्हें यह सम्मान देने खुद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उनके घर जाएंगी। (President Murmu will hand over Bharat Ratna to Advani at home) लालकृष्ण आडवाणी उम्र सम्बन्धी परेशानियों की वजह से कल के समारोह में शिरकत नहीं कर पाए थे लिहाजा आज प्रेजिडेंट मुर्मू खुद उनके घर जाएँगी।

Read More: Arun Govil Latest News: आज PM मोदी की पहली चुनावी रैली.. टीवी सीरियल के राम अरुण गोविल के लिए करेंगे जनसभा..

President Droupadi Murmu conferred Bharat Ratna upon Dr. M.S. Swaminathan posthumously. Dr Swaminathan played a major role in making India self-sufficient in food production. He is known as the ‘Father of India’s Green Revolution’. With his exceptional insight into the entire… pic.twitter.com/RQRLOdSjQi

— President of India (@rashtrapatibhvn) March 30, 2024

Bharat Ratna 2024 Award

पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के लिए मुर्मू से यह सम्मान उनके पुत्र पीवी प्रभाकर राव ने स्वीकार किया। चौधरी चरण सिंह के लिए उनके पोते और राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने राष्ट्रपति से यह सम्मान स्वीकार किया। स्वामीनाथन की ओर से उनकी बेटी नित्या राव और कर्पूरी ठाकुर की ओर से उनके बेटे रामनाथ ठाकुर ने राष्ट्रपति मुर्मू से यह पुरस्कार लिया। इस समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

केंद्र सरकार ने इस साल भारत रत्न के लिए पांच नामों की घोषणा की, जिसमें बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी भी शामिल थे। सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर जाएंगी और उन्हें प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ भाजपा नेता आडवाणी के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

Raed More: FIR Against Elvish Yadav : एल्विश यादव की बढ़ी मुश्किलें, दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला, जानें क्या है वजह 

लालकृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर, 1927 को कराची में हुआ था। वर्ष 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के बाद से उन्होंने लंबे समय तक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। (President Murmu will hand over Bharat Ratna to Advani at home) उनका संसदीय करियर करीब 3 दशकों का रहा है जिसमें पहले वे गृह मंत्री और बाद में अटल बिहारी वाजपेयी के मंत्रिमंडल में उप प्रधानमंत्री रहे थे।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button