दक्षिण पाटन में सर्वसम्मति से हुए संगठन चुनाव, लालेश्वर बने अध्यक्ष
दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला कराये जा रहे संगठन चुनाव के तहत दक्षिण पाटन मे चुनाव प्रभारी राजेश ताम्रकार, सह प्रभारी जय सिह राजपुत, पर्यवेक्षक रविशकँर सिंह ने आर जामगांव साहु सदन पहुंचे और सभी कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर सगँठन चुनाव को सर्वसम्मति से कराने की मँशा जाहिर की तथा प्रदेश भाजपा संगठन के चुनाव के नीतियो से अवगत कराने के बाद संगठन चुनाव प्रारँभ किया गया। इसमें सात प्रत्याशियों ने भाग लिया। सभी प्रत्याशियों को एक कक्ष मे बिठाकर आपस मे सर्वसम्मत से चुनाव करने के लिए कहा गया जिसमें बाकी छ: लोगों ने अपनी सह्रदयता दिखाते हुए लालेश्वर साहू को अध्यक्ष बनाने पर सहमत हुए, उसके बाद चुनाव प्रभारी राजेश ताम्रकार ने लालेश्वर साहु को अध्यक्ष घोषित किया। सगँठन चुनाव को सफल बनाने मे वरिष्ठ नेता दयाराम साहु , शरद बघारने, जितेन्द्र वर्मा, किशोर साहु, सुनीता यदु, छगन साहु, सुनील जैन, पोसुराम निर्मलकार, अभयराम ठाकुर एवं जयचद्राँकर का विशेष सहयोग दिया।