Naxalite Surrender in Bijapur: 8 लाख के इनामी नक्सली ने पत्नी और बच्चे के साथ किया सरेंडर, 100 से ज्यादा वारदातों में था शामिल

बीजापुर: Naxalite Surrender in Bijapur: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ समय से सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की कमर तोड़ दी है। सुरक्षाबल के जवान नक्सलियों की मांद में घुसकर उनका खात्मा कर रहें हैं। लगातार हो रही कार्रवाई से नक्सलियों के मन डर बैठ गया है। यही वजह है कि, नक्सली अब मुख्यधरा में लौट रहे हैं। इसी कड़ी में एक और खूंखार इनामी नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है।
8 लाख का इनामी है नक्सली दिनेश
Naxalite Surrender in Bijapur: मिली जानकारी के अनुसार, नक्सल कमांडर दिनेश मोडियम ने पत्नी और बच्चे के साथ आत्मसमर्पण किया है। नक्सली दिनेश मीडियम पर 8 लाख का इनाम घोषित था। इतना ही नहीं नक्सल कमांडर दिनेश मोडियम 100 से अधिक नक्सली वारदातों में शामिल था और इसके साथ ही दिनेश गंगालूर एरिया कमेटी सचिव भी था। दिनेश मेडियम के सरेंडर करने से नक्सलियों को भी बड़ा झटका लगा है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को खत्म करने का संकल्प लिया है। वहीं प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है और लगातार उनका खात्मा किया जा रहा है।