देश दुनिया

फरवरी में इतने दिन बजेगी शहनाई, यहां जानें शादी-गृह प्रवेश और नामकरण के लिए मिलेंगे कितने शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में कोई भी शुभ या मांगलिक कार्यों को करने से पहले शुभ मुहूर्त जरूर देखा जाता है। बिना शुभ मुहूर्त के कोई भी कार्य को करना सही नहीं माना जाता है। खासतौर से विवाह और गृह प्रवेश के लिए तो शुभ मुहूर्त देखना पूर्ण रूप से अनिवार्य होता है। शास्त्रों में विवाह को एक पवित्र बंधन माना जाता है, जिसमें दो मन और आत्माओं का सदैव के लिए मिलन होता है। शुभ मुहूर्त में विवाह संपन्न होने से वर-वधू का दांपत्य जीवन सुखमय बनता है, उन्हें देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। तो आइए जानते हैं कि फरवरी माह में विवाह के लिए कितने शुभ मुहूर्त मिलेंगे। साथ ही जानेंगे कि गृह प्रवेश और नामकरण के लिए कौनसी तिथि सही रहेगी।

फरवरी 2024 विवाह शुभ दिन

फरवरी में विवाह के लिए शुभ तिथियां- 4, 6, 7, 8, 12, 13, 17, 24, 25, 26 और 29 फरवरी 2024

फरवरी 2024 गृह प्रवेश के लिए शुभ दिन

गृह प्रवेश की शुभ तिथियां- 12, 14, 19, 24, 26 और 29 फरवरी 2024

फरवरी 2024 में नामकरण के लिए शुभ दिन

नामकरण की शुभ तिथियां-  01, 02, 04, 08, 11, 14, 18, 21, 22, 25, 26 और 29 फरवरी 2024

इन महीनों नहीं गूंजेगी शहनाई 

आपको बता दें कि इस बार मई और जून के महीने में शादी के लिए कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं रहेगा। दरअसल, 23 अप्रैल, 2024 को शुक्र ग्रह अस्त हो जाएगा, जो 29 जून को उदय होंगे। साथ ही 6 मई से गुरु ग्रह भी अस्त हो जाएगा, जो 2 जून को उदित होंगे। मालूम हो कि शादी के लिए शुक्र और गुरु दोनों का उदित रहना अनिवार्य होता है।  इसके बाद जुलाई में विवाह के लिए 6 शुभ दिन मिलेंगे।यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है सबका संदेश न्यूज एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

Related Articles

Back to top button