दैनिक राशिफल

23 जून क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष :- शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। मित्रों स्नेहीजनों के साथ मेल-मिलाप होगा। परिजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता हैं।

वृषभ :- बातचीत करते समय किसी के साथ उग्रतापूर्ण भाषा का प्रयोग न करें। माता का सहयोग मिलेगा। दिन भर मन मे एक खुशी बनी रहेगी। कुछ पुराने मित्रो से भेट हो सकती हैं।

मिथुन :- मानसिक शांति रहेगी खान-पान मे रुचि रहेगी। आज आपका साहस और सौभाग्य दोनो मिल कर आपको सफलता दिलवाएंगे। आज आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास का दिन हैं।

कर्क :- आज के दिन आप अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें अन्यथा दूसरों से झगड़ा हो सकता हैं। इस समय में आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता हैं।

सिंह :- परिवार तथा व्यावसायिक क्षेत्र में आज का दिन अच्छी तरह से बीतेगा। कार्य का बोझ बढ़ने से स्वास्थ्य में कुछ शिथिलता रहेगी। मित्रों के मिलने से आनंद होगा। उनके साथ घूमने-फिरने का आयोजन होगा।

कन्या :- आज आपका मन गहन चिंता तथा रहस्यमय विद्याओं के प्रति आकर्षित होगा। आज सोच समझकर बोले जिससे किसी के साथ विवाद न हो। आर्थिक लाभ होने की संभावनाएं हैं।

तुला :- आज के दिन आपको स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता हैं। शरीर में आलस बना रहेगा। इस समय मे आपके साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना हो सकती हैं।

वृश्चिक :- आपके मन में नकारात्मक विचार जन्म ले सकते हैं। इस समय में आपको परिवार के सदस्यों की तरफ से मिलने वाले सुख में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ईश्वर की भक्ति आपको मजबूती देगी।

धनु :- आज शारीरिक तथा मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। कार्य के लिए कुछ अधिक ही भागदौड़ मची रहेगी तथा परिश्रम की तुलना में प्राप्ति कम होगी।

मकर :- मित्रों एवं परिवार के लोगो के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। आपके हाथो किसी धार्मिक या पुण्य का कार्य होगा। गुरूजनों एवं बड़े बुजुर्गों के लिए भी आदर-सत्कार की भावना में वृद्धि होगी।

कुंभ :- आज आपको नए कार्य करने की प्रेरणा अवश्य मिलेगी। किसी के वाणी और व्यवहार से आपको ठेस लग सकती हैं। मकान अथवा भूमि से संबंधित दस्तावेजों की कार्यवाही आज न करें।

मीन :- आज धन का खर्च अधिक हो जाने से आपका मन परेशान रहेगा। मनमुटाव व तनाव के योग न बनें इसका ध्यान रखते हुए आप अपनी वाणी पर संयम रखें।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

Related Articles

Back to top button