छत्तीसगढ़

संत बाबा गुरू घासीदास जयंती पर राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
राजधानी रायपुर,,,
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने संत बाबा गुरू घासीदास की जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
राज्यपाल हरिचंदन ने कहा कि महान संत बाबा गुरू घासीदास ने सामाजिक, आर्थिक, शोषण तथा जातिवाद, सामंतियों के अन्याय और अत्याचार के विरूद्ध आवाज उठाकर मनखे मनखे एक समान है का संदेश दिया।
राज्यपाल ने कहा कि समाज को एकता के सूत्र में पिरोने वाले बाबा गुरू घासीदास शांति, सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं।
समाज को नई दिशा प्रदान करने में उनका अतुलनीय योगदान है। उनके उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button