छत्तीसगढ़

कोंडागांव जिले में भारतीय जनता पार्टी  का सदस्यता महापर्व बड़े जोरो पर

कोंडागांव । इस समय पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता महापर्व चल रहा है जिसमें कोंडागांव जिले में भी भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता महापर्व बड़े जोर शोर से चल रहा है कोंडागांव के गांव गांव एवं शहर के हर वार्ड में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर एवं वार्डों में कैंप लगाकर सदस्यता महापर्व मना रहे हैं विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव के बाद बड़ी संख्या में लोग भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं बड़ी संख्या में लोग कैंपों में आकर अपना रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं एवं भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं उनका कहना है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जो वादे किए थे वह पूरे नहीं किए एवं आम जनता में निराशा एवं आक्रोश है इसलिए हम भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं आज कोंडागांव के अंबेडकर वार्ड, डोंगरीपाड़ा  वार्ड, जामकोट पारा, भेलवापदर एवं तहसील पारा तथा कोंडागांव के माकड़ी में सदस्यता अभियान पर्व मनाया गया एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा इन जगह पर कैंप लगा लगा कर बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी में लोगों को जोड़ा गया। सदस्यता अभियान महापर्व में भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी श्री श्रीनिवास मद्दी जी, पूर्व मंत्री सुश्री लता उसेंडी जी जिला अध्यक्ष श्री मनोज जैन नगरपालिका अध्यक्ष श्री तरसिम सिंह गिल जी आईटी सेल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपेश अरोरा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जितेन्द्र सुराणा मंडल अध्यक्ष अश्विनी पांडे युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जसकेतु उसेंडी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष तोयेश चंदेल युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष रौनक पटेल भाजपा मंडल महामंत्री उत्तम मंडल, पार्षद सुनील कोर्राम, पार्षद मनोहर साहु, सुनील यादव, विक्की रवानि, विनय राज, विश्वजीत चक्रवर्ती, तेज देवांगन, हिमांशु नाग, बंटी नाग एवं एवं बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

राजीव गुप्ता

Rajeev kumar Gupta District beuro had Dist- Kondagaon Mobile.. 9425598008

Related Articles

Back to top button