छत्तीसगढ़

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के बरलई-मांगलिया गाँव-लक्ष्मीबाई नगर सेक्शन में दोहरीकरण कार्य के फलस्वरूप नर्मदा एक्सप्रेस का परिचालन बिलासपुर-उज्जैन-बिलासपुर के मध्य किया जाएगा।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
स्मार्ट सिटी बिलासपुर,,,
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के बरलई-मांगलिया गाँव-लक्ष्मीबाई नगर सेक्शन में दोहरीलाइन कनेक्टिविटी का कार्य किया जाएगा।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 18234/18233 बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस का परिचालन प्रभावित रहेगा।
14 दिसम्बर 2023 से 29 दिसम्बर 2023 तक बिलासपुर से चलने वाली 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस उज्जैन स्टेशन में समाप्त होगी तथा उज्जैन-इंदौर के मध्य रद्द रहेगी।
15 दिसम्बर 2023 से 30 दिसम्बर 2023 तक इंदौर से चलने वाली 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस उज्जैन स्टेशन से बिलासपुर के लिए रवाना होगी तथा इंदौर-उज्जैन के मध्य रद्द रहेगी।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button