कवर्धा

कबीरधाम । छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो गया है इसके साथ ही पंडरिया एवं कवर्धा विधानसभा में भी BJP ने अपनी हम जीत दर्ज कर ली है।

बता दे कि कवर्धा में कांग्रेस के मोहम्मद अकबर का सामना भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा से था। वहीं, भाजपा प्रत्याशी भी विजय शर्मा ने मोहम्मद अकबर को मात दे दी है। विजय शर्मा की जीत के बाद “धर्म की जय-अधर्म का नाश” और जय जय श्रीराम के नारे लग रहें हैं।

विजय शर्मा ने मोहम्मद अकबर को 39,592 वोट से हरा कर प्रचंड मतों से जीत हासिल कर ली हैं। मोहम्मद अकबर को मिला 104665 वोट और विजय शर्मा 144257 वोट मिले हैं। कवर्धा में इस समय दिवाली जैसा माहौल है। विजय शर्मा के सभी समर्थक और कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं।

विजय शर्मा के इस ‘विजय’ जुलूस में खूब नाच गाना और आतिशबाजी हो रही है। इस चुनाव में विजय शर्मा का हिंदुत्व फैक्टर काम आया है। विजय शर्मा को इस जीत की बधाई देने के लिए लोगों का ताता लगा हुआ है। इसके साथ ही उन्हें बड़े नेताओं का भी लगातार फोन आ रहा है। वही विजय शर्मा ने
अपनी जी जीत के लिए जनता का धन्यवाद किया है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button