खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईराजनीतिक

इस विधानसभा चुनाव में भी पूर्ण बहुमत के साथ भूपेश बघेल के नेतृत्व में फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी-अतुलचंद प्रदेश कांगेस कमेटी के सचिव साहू ने कहा भाजपाई न देखे मुंगेरीलाल के हसीन सपने

इस विधानसभा चुनाव में भी पूर्ण बहुमत के साथ भूपेश बघेल के नेतृत्व में फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी-अतुलचंद प्रदेश कांगेस कमेटी के सचिव साहू ने कहा भाजपाई न देखे मुंगेरीलाल के हसीन सपने

भिलाई। इस विधानसभा चुनाव में भी जीत को लेकर  कांग्रेस की बहुमत के साथ सरकार बनने में कोई शंका नही है। एक बार फिर छत्तीसगढ में भूपेश बघेल के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत के साथ कांगेर की सरकार बनने जा रही है। इसकी पुष्टि कई चैनलों ने भी अपने एक्जिटपोल में कर दी है। उक्त बातें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अतुलचंद साहू ने कही। श्री साहू भाजपाईयों को सलाह देते हुए कहा कि वे मुंगेरीलाल के हसीन सपने न देखें। उनके सपने वास्तविकता से कोसों दूर है। कांग्रेस नेता अतुल चंद साहू ने जारी बयान में बताया है कि प्रदेश की जनता ने इस बार के चुनाव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए मतदान किया है। पिछले पांच साल के दौरान राज्य सरकार ने सभी वर्गों को विकास और कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया है। परिणामस्वरूप मतदाताओं ने चुनाव की घोषणा से पहले ही कांग्रेस को दुबारा सत्ता सौंपने का मन बना लिया था। इस चुनाव में साफ नजर आया कि कांग्रेस पार्टी को मतदाताओं ने अपनत्व के साथ समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के वायदों को मतदाताओं ने सिरे से खारिज कर दिया। छत्तीसगढ़ सहित दुर्ग जिले में भाजपा को लेकर पूरे चुनाव के दौरान मतदाताओं का विश्वास मिलता नजर नहीं आया। इसलिए इस बार भी भाजपा सत्ता में दूर रहेगी। इसके बाद भी एक्जिट पोल के दावे को भाजपा नेताओं द्वारा झुठलाना हास्यास्पद है। अतुल चंद साहू ने कहा कि 2018 का चुनाव में भी एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार बंद रही थी उसे समय भी जनता ने भाजपा को पूरी तरह नकल दिया था और भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी। पिछले 5 साल में भाजपा ने मतदाताओं के लिए ऐसा कोई कार्य नहीं किया है जिससे मतदाता उन्हें सत्ता की चाबी सौंप मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 5 साल के कार्यकाल में हर वर्ग के मतदाताओं का उनकी भावनाओं के अनुरूप ख्याल रखते हुए सभी के लिए कार्य किया है आज पूरे देश में मुख्यमंत्री के रूप में भूपेश बघेल मतदाताओं की पहली पसंद है।

Related Articles

Back to top button